🔥 ट्रेंडिंग साइफ अली खान ने पाटौदी के 8वें नवाब के... पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पिटर्सेन... अनुपम खेर ने 500 करोड़ रुपये की संपत्त... पद्मावत पर ऐतिहासिक आलोचना: फिल्म की स... बिहार बीपीएससी ने 72वीं प्री न्यू परीक... पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमरोहा के गांगटकोला प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में चोरों ने दीवार में कुमल लगाकर चुराया हजारों रुपये का सामान
अपराध

अमरोहा के गांगटकोला प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में चोरों ने दीवार में कुमल लगाकर चुराया हजारों रुपये का सामान

✍️ रिपोर्टर: सतीश चंद्र राणा 🗓 08 अक्टू. 2026, 10:18 AM 👁 76
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगेश्वरी विकास खंड के गांगटकोला में प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर की दीवार में कुमल लगाकर चोरों ने गैस सिलेंडर, भगोने और राशन सामान चुरा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अमरोहा के गंगेश्वरी विकास खंड क्षेत्र के गांव गांगटकोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रसोईघर की दीवार में कुमल लगाकर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी मिली, जिससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर, भगोने और राशन सामान सहित अन्य वस्तुओं को चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हसनपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस चोरों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App