🔥 ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी,... తణుకు మున్సిపల్ ఎన్నికల్లో 42 వార్డులప... CITU PV Pratap పిలుపు: చలో ఢిల్లీ ఉద్య... भूपट्टी में 1300बोरी दी ए पी खाद कि हु... छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्य... सरदारशहर ब्लॉक नंबर 11 में कांग्रेस की...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमरोहा: आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, सनसनी
अपराध

अमरोहा: आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, सनसनी

✍️ रिपोर्टर: सतीश चंद्र राणा 🗓 26 सित. 2026, 08:40 AM 👁 116
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैद नगली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नहर के पास एक आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ 20 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने जब सुबह खेतों की ओर जाते समय यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान रेशू सैनी पुत्र ओमप्रकाश उर्फ झंडू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रेशू सैद नगली में रहकर कैंटीन और हलवाई की दुकान पर काम करता था। उसके माता-पिता गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रेशू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

थानाध्यक्ष संजय प्रताप ने बताया कि मृतक के हाथ में ड्रिप का कैनुला लगा मिला है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह कुछ समय से बीमार था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें बीमारी या मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका शामिल है।
📲Get App