🔥 TRENDING ठंढ आते ही शहर में चोर का तांडव शुरू Keerthy Suresh Clarifies Why She Didn'... Cyclone Akvan Brings Red Alert to Andh... Cyclone Akvan: Landfall Process Commen... CDS underscores collective preparednes... Congress Accuses BJP of SD Pay Scam, C...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अमर सिंह सोलंकी ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं

✍️ Reporter: DINESHNEED24 🗓 08 Nov 2026, 01:39 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग बड़वानी के उपाध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी ने दीपावली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग बड़वानी के उपाध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उल्लास लेकर आए।

श्री सोलंकी ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह त्यौहार सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा। उन्होंने सभी से मिलकर इस पर्व को मनाने और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का आग्रह किया।

उन्होंने आगे कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। इस अवसर पर हमें अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए।

🪔 आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के सम्मान का पर्व! 🪔

हमारी पहचान हमारी संस्कृति है, हमारी ताकत हमारी एकता है और हमारी विरासत हमारी परंपराएं हैं।

आइए, इस दीपावली पर अपनी आदिम संस्कृति, रीति-रिवाजों, पूर्वजों की विरासत और प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को जीवित रखें।

हमारे घरों में खुशहाली हो, समाज में एकता हो, युवाओं में जागरूकता हो और हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

अपनी संस्कृति पर गर्व करें, अपनी परंपराओं को जीवित रखें।

समस्त आदिवासी समाज एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं जोहार! 🪔

जय जोहार! जय आदिवासी! जय संविधान!
📲Get App