🔥 TRENDING Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit... Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo... मेदीनीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे मां दुर्गा के नौ रूपों की पुजा सांस्कृतिक कार्यक्रमों गरबा व भोग भंडारा के साथ की गई विदाई

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 23 Oct 2026, 03:47 PM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बैकुंठ /तिल्दा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की स्थापना मां सरस्वती, मां लक्ष्मी व श्री गणेश, कार्तिकेय के साथ किया गया था। जिसके हर रोज सुबह शाम पुजा व महाआरती की जाती रही। वही यहा पुरे नवरात्रि भर स्वस्थ मनोरंजन के तौर पर गरबा डांडिया, हिन्दी आर्केस्ट्रा, स्कूल व कालेज की रंगारंग कार्यक्रम, यहां के कालोनीवासीयो व कर्मचारियों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों, एवं छत्तीसगढ़ी लोकगीत से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम "लोक - दर्शन" की प्रस्तुति किया गया। इस अवसर पर पुजा व महाआरती मे अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के यूनिट हैड श्री पवन कुलकर्णी जी सपत्नीक विराजमान रहे। तो वही अलग अलग दिन फंक्शन हैड उपस्थित होते रहे। जिन्मे फंक्शन हैड राजीव सिंगल जी सपत्निक, सुनंदा बाशु जी सपत्नीक, अशोक सिन्हा जी सपत्निक, वही विवेक बघेल जी, अशोक मिश्रा जी, अभिषेक तेवतिया जी, हेमंत कुमार साहू, जी, मनोरंजन ढल जी, के आलावा स्टाफ व वर्करों के की प्रतिदिन उपस्थित मे संपन्न होते रहा।

आकर्षक साज सज्जा बना आकर्षण का केंद्र :

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे इस बार पंडाल, गरबा ग्राऊड व विशाल सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र बना रहा है। क्योंकि कलर व रौशनी से अयसा सजाया गया था। जिसे लोग देख कर आनंदित होते रहे। वही यहां पुरा समय खास कर शाम के बाद सेल्फी जोन बना रहा। कोई भी आता था। वह पुरे परिवार के साथ सेल्फी लेने से नही चुके।इसमे एच आर, ई आर, के अभिषेक तेवतिया जी व ब्रजेश पटेल जी व उनके टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे उमडा लोगो का हुजुम :

यहां नवरात्रि के दुसरे ही दिन से विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पुरे अंचल भर से लोगो का अप्रत्याशित भीड दर्ज किया गया। जिसमे सबसे ज्यादा यहां के स्कूल व कालेज की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनमोहक प्रस्तुतियों ने यादगार भीड देखा गया। तो दुसरे क्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम में "लोक-दर्शन" भिलाई की प्रस्तुति मे भारी भीड देखा गया।

यूनिट हैड स्थानीय प्रतिभाओं को देख हुए भावविभोर :

अवगत हो कि यहां स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर व मंच प्रदान करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया। जिसमे यहां के कालोनीवासीयो व कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजन किया गया। जिसमे रिकार्डिंग एकल व यूगल, ग्रुप डांस, गरबा, भजन, एवं करोके सांग ने लोगो का मन मोहा। जिसमे दो पांच साल की बच्चीयो ने जो नांचा, गाया वह अलौकिक रहा। इस आयोजन को लेकर यूनिट हैड श्री कुलकर्णी जी ने बच्चों की इस टैलेट को लेकर अचंभित व हर्षित हुये। पहली बार पुरे कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बैठे रहे। जिससे इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालो का उत्साह दोगुना हो गया था। वही साथ में फंक्शन हैड राजीव सिंगल जी , सुनंदा बाशु जी, अशोक सिन्हा जी ने भी सभी का सराहना किये। इसमे अभिषेक तेवतिया , ब्रजेश पटेल, राजेन्द्र कुमार साहू, संदीप सिंह, का योगदान रहा।

अष्ठमी व नवमी दो दिन हुआ महाभंडारा :

यहां पिछले वर्षों की भाती दो दिन तक महा भंडारा किया गया।जिसमे अष्ठमी को खिचडी चटनी व हलवा का वितरण किया गया। जिसमे लोगो ने दोपहर 12 बजे से शाम तक भरपेट ग्रहण किया। वही नवमी के दिन खीर - पुरी, छोले भटूरे व चांवल का भोग कराया गया। जिसे दोपहर 01 बजे से रात तक वितरण किया गया।इसमे अशोक मिश्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार मिश्रा,गुरूदयाल साहू, राजेन्द्र चौरसिया, दीपेश मिश्रा, राहुल, राजेश वर्मा, तिलक यादव, ईश्वर प्रसाद,प्रवीण शेखावत, ओम प्रकाश सार्वा, संदीप सिंह, के आलावा बहुत से लोगों का सहयोग रहा।

डीजे की धुन मे शोभायात्रा के साथ किया विसर्जन :

गौरतलब हो कि दशहरे के दिन सुबह 8 बजे से महिलाओं के द्वारा "सिंदूर खेला" का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे यहां की महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा की सिंदुर लगाकर आपस मे होली जैसा ही रंग लगा कर सिंदुर खेला। तत्पश्चात यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों कालोनीवासीयो के द्वारा डी जे के धुन में पुरे कालोनी में शोभायात्रा निकाली गई। जहां कालोनीवासीयो के द्वारा जगह जगह खाने पीने की चीजो का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसका शोभायात्रा में शामिल सभी बच्चों व महिलाओं ने भरपुर आनंद लिया। अंत मे जोगी कुंआ धाम के छोटा व सुंदर सरोवर में विसर्जन किया। जिसमे भक्तो की उपस्थिति देखने लायक रहा। प्रतिदिन सुबह शाम पुजा व महाआरती समय पर व विधि-विधान से किया गया। जिसमे विशेष योगदान, दोनो पंडा, पं. मनोज तिवारी, गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू, राजेन्द्र चौरसिया, राजेश वर्मा, दीपेश मिश्रा के आलावा बहुत से लोगो का रहा। पुरे नौरात्री भर सफल कार्यक्रम का योगदान यहां के प्रबंधन, कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रवासियों का रहा।
📲Get App