🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

अलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश की वही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, जहाँ बृजेश पाठक भी उतरेंगे

✍️ रिपोर्टर: Satyam Verma 🗓 18 नव. 2026, 06:25 AM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने घोषणा की कि वे उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहाँ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उम्मीदवार हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा की। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट माननीय अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वे उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहाँ से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी चुनाव लड़ेंगे।

इस घोषणा के बाद राज्य की सियासत में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने अपनी सक्रियता तेज करने के संकेत दिए हैं।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का उद्देश्य अधिकार, सम्मान, न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है। पार्टी प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के समर्थक एवं जनपद शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) श्री रिंकू पाठक 'राज' ने इस घोषणा को महत्वपूर्ण बताया और पार्टी के मिशन को उजागर किया।
📲Get App