🔥 ट्रेंडिंग SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अजमेर में पंचायती चुनाव की मतगणना से एक दिन पूर्व कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 19 नव. 2026, 07:35 PM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अजमेर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतगणना स्थल पर जिला कलेक्टर देशबंधु और पुलिस अधीक्षक यशवर्धन अग्रवाल ने सुरक्षा, यातायात और वाहन प्रतिबंध के प्रबंधों का निरीक्षण किया।

अजमेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की मतगणना से एक दिन पूर्व जिला कलेक्टर देशबंधु और अजमेर पुलिस अधीक्षक यशवर्धन अग्रवाल ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वाहनों की आवाजाही तथा मतगणना से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मतगणना स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम रहेंगे। माखूपुरा पुलिया की तरफ से मतगणना स्थल की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, केवल अनुमति प्राप्त चुनिंदा वाहनों को ही अंदर आने दिया जाएगा।

मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत समिति एवं पंचायत से संबंधित अधिकृत सदस्यों और प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना अधिकृत अनुमति के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर वहां से रवाना हुए।
📲Get App