🔥 ट्रेंडिंग हैमिल्टन शादी को लेकर कार्दशियन परिवार... प्रभु देवा ने रम्बा का कैनेडियन घर दौर... उर्वशी रौतेला की तेलुगू फिल्मी करियर प... अफ़ेयर्सक्लाउड ने 25 नवंबर 2026 का दैन... नाग्रोता में स्कूटर गिरने से बुजुर्ग द... जम्मू में आतंकवादी केस में मेरठ के रहन...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऐबरा गांव में करंट लगने से 32 वर्षीय महिला की मौत

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 25 नव. 2026, 11:08 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तहसील के ऐबरा गांव मे ं मंगलवार को करंट से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी गांव के आशाराम कटारिया ने बताया कि सीमा गुर्जर, पत्नी गिरधारी गुर्जर, सिंचाई के लिए जैस े ही नलकूप की मोटर चलान े लगी, करंट आ गया। मौके पर मौजूद परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लेकर गए। जहा ं चिकित्सक ने उस े मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अनेक ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। वे मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार रामजीलाल मीना, थानाधिकारी मदन लाल मीना, एएसआई जय सिंह, विद्युत निगम का कनिष्ठ अभियंता राजकुमार मीना, कमलेश कुमार मीना भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने नियमानुसार मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो ं के सुपुर्द कर दिया। सीमा की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में एक बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। सीमा गुर्जर ।
📲Get App