🔥 TRENDING सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अहिवारा नगर के वार्ड नंबर 12 में पानी लीकेज से लोग परेशान, सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग।

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 13 Nov 2026, 08:53 AM 👁 126
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा नगर के वार्ड क्रमांक 12 से पानी की बर्बादी और अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पानी नाली के आसपास फैल रहा है और खुले स्थान पर गंदगी भी जमा है।
एक ओर जहां लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर इस तरह लगातार पानी बहना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
आखिर कब तक इस तरह पानी बर्बाद होता रहेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह समस्या दिखाई नहीं दे रही है? क्या किसी बड़ी परेशानी या दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है?
अहिवारा नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित विभाग से मांग है कि वार्ड क्रमांक 12 में तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी के लीकेज को ठीक कराया जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जनता को आश्वासन नहीं, धरातल पर समाधान चाहिए।
📲Get App