🔥 TRENDING Delhi Police Arrests Man in 28-Year-Ol... Arunachal Pradesh: Murder Case Accused... Nine Dead in Tiruchi Road Accident as... Tent house operator and labourer kille... Mumbai Hosts Road Safety Rally to Hono... Nine Entertainment, Sigma Healthcare a...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अहिनिवार धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की अनोखी परंपरा, एक वर्ष पुराने दूध से बनती है प्रसाद की खीर

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 04:10 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अहिनिवार धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की अनोखी परंपरा, एक वर्ष पुराने दूध से बनती है प्रसाद की खीर

निगोहां (लखनऊ)। थाना निगोहां क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अहिनिवार धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मेला अपनी अनूठी धार्मिक परंपरा के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशेष रूप से दूध को कांच के डिब्बे में सुरक्षित रख दिया जाता है।
यह दूध पूरे एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाता है। अगले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के मेले के दौरान उसी दूध से विधि-विधान के साथ खीर तैयार की जाती है, जिसे प्रसाद के रूप में हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों में वितरित किया जाता है।
मान्यता है कि इस प्रसाद को ग्रहण करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अहिनिवार धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना और मेले की रौनक के बीच यह अनोखी परंपरा लोगों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बनी हुई है।
📲Get App