🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र सूखा: पानी बचाने के उपाय और... 38 वर्षीय रसीद अंसारी की रहस्यमयी मौत,... उत्तर प्रदेश के टियर‑2 और टियर‑3 शहरों... पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को मां के... उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस पोर्टफ... जमालपुर‑हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अहमदाबाद राजगीर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी: हिंडौन सिटी मे ं ठहराव, 7 नवंबर को अहमदाबाद से और 8 नवंबर को राजगीर से रवाना होगी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 08 नव. 2026, 07:10 PM 👁 66
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियो ं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद और राजगीर के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का हिंडौन सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा। इसमें विशेष किराया लगेगा।

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया ट्रेन नंबर 09445 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल 7 नवंबर, शनिवार को अहमदाबाद से दोपहर 12.05 बज े रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 11.10 बज े राजगीर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09446 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 8 नवंबर, रविवार को राजगीर से रात 2.10 बज े रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10.45 बज े अहमदाबाद पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा स्टेशनों पर रुकेगी।
📲Get App