🔥 TRENDING Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अग्रसेन ग्लोबल आइकान अवार्ड से नवाजे जाएंगे खैरथल - तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के डाक्टर शैलेन्द्र गुप्ता

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 06:33 PM 👁 250
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता*
*(​14 नवंबर को दिल्ली में आयोजित अग्र अलंकरण समारोह में होंगे सम्मानित)*

​खैरथल हीरालाल भूरानी

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित होने वाले *अग्र अलंकरण समारोह* में खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘ *अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड 2026'* से सम्मानित किया जाएगा।
इस गरिमामयी सम्मान को प्राप्त करने के लिए डॉ. गुप्ता दिल्ली पहुंचेंगे।
​आगामी 14 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में यह भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने डॉ. गुप्ता को पत्र जारी कर इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए सूचित किया।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने बताया कि ​संगठन द्वारा समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को यह सम्मान दिया जा रहा है।
डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा खैरथल-तिजारा जिले में समाजसेवा, चिकित्सा सेवा और संगठन के हित में किए गए निरंतर उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है।
​डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के चयन की सूचना मिलने पर जिले के अग्र बंधुओं और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने जिनमें प्रमोद सिंघानिया, विनोद अग्रवाल, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, अशोक डाटा, पार्षद प्रहलाद चंगानी और फतह मोहम्मद, नरेश गर्ग, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश गोयल पाटन वाले, पूरण गर्ग, सुभाष गोयल, दिनेश गोयल, ललित सिंघानिया, रूपेश गुप्ता, घनश्याम गोयल, वरुण डाटा, नीलम गुप्ता, प्रहलाद गोयल, अभिषेक गोयल, एडवोकेट भानु अग्रवाल, अनीश मंगला, अमित अग्रवाल तिजारा, टीटू गर्ग टपूकड़ा, राजू गोयल, मनोज गुप्ता, भिवाड़ी, परमानंद अग्रवाल, सतीश अग्रवाल कोटकासिम, देवेंद्र मोदी, ज्ञान मोदी, राकेश मोदी हरसौली, राजेंद्र अग्रवाल पुर, सतीश सिंघल, संदीप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, किशनगढ़ बास आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं।
📲Get App