🔥 TRENDING दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मिशन शक्ति केंद्र के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण, सिविल लाइंस थाने में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 11:00 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति केंद्र से महिलाओं की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगी नई मजबूती।

इटावा। ADG जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद इटावा के थाना पछांयगांव में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र के भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही थाना सिविल लाइंस में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर भी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसके माध्यम से महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही पीड़िताओं को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इस पहल से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस विभाग की इस पहल को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App