🔥 ट्रेंडिंग SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

अभिषेक मिश्रा बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में खुशी की लहर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 नव. 2026, 07:29 PM 👁 74
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Big News From Lucknow

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन के मार्गदर्शक अभिषेक मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर फाउंडेशन के समस्त जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अभिषेक मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अभिषेक मिश्रा का अनुभव, कुशल नेतृत्व, सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और मजबूत संगठनात्मक क्षमता उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अभिषेक मिश्रा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा किसान भाइयों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं समस्त जिला अध्यक्षों ने अभिषेक मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नमो नमो जय श्रीराम!
जारीकर्ता:
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं समस्त जिला अध्यक्षगण लखनऊ, उत्तर प्रदेश
📲Get App