स्थानीय
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझियाखार में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) मूल्यांकन पूर्ण
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझियाखार, विकासखंड बजाग में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का मूल्यांकन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ताओं ने 12 स्वास्थ्य सेवा पैकेजों के मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझियाखार, विकासखंड बजाग में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का मूल्यांकन संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता डॉ. रूपेंद्र कुमार एवं श्रीमती रूपा रावत ने संस्थान का गहन निरीक्षण किया और 12 निर्धारित स्वास्थ्य सेवा पैकेजों के अंतर्गत सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया।
यह मूल्यांकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय टीम से डॉ. मनोज उरैती, डॉ. अंकित अलावे एवं सी.पी.एच.सी. सलाहकार श्री विक्की जमरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विकासखंड स्तरीय टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन सिंह राजपूत, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंद्रशेखर तेकाम एवं डॉ. भूपेन्द्र मथनिया, बी.पी.एम. श्री लल्ला यादव, फार्मासिस्ट श्री रवि राठिया एवं श्री शैलेंद्र ठाकुर, सेक्टर सुपरवाइजर श्री अजब सिंह मेहरा, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सुचिता उइके सहित सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आशा सुपरवाइजर ने मूल्यांकन कार्य में सहयोग प्रदान किया।
संस्था स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती वंदना साहू, एएनएम श्रीमती माया वती मरावी, एमपीडब्ल्यू श्री वीरबल कुशराम एवं सेक्शन मझियाखार के समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर मूल्यांकनकर्ताओं के समक्ष निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।