🔥 TRENDING लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में पुर्व मुख्यमंत्रीका पुतला दहन
Politics

आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में पुर्व मुख्यमंत्रीका पुतला दहन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 06:10 PM 👁 104
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में जनसुराज नेता लक्ष्मण मांझीने पुर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी और संतोष मांझी के किया पुतला दहन

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में जन सुराज नेता लक्ष्मण मांझी ने फूंका जीतन राम मांझी और संतोष सुमन का पुतला





गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान से जन सुराज नेता एवं बोधगया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण मांझी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च गया समाहरणालय के मुख्य गेट तक पहुंचा, जहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में वर्गीकरण और इसे धीरे-धीरे समाप्त किए जाने की आशंका को लेकर जमकर नारेबाजी की।

मीडिया से बातचीत में लक्ष्मण मांझी ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य उन लोगों को मुख्यधारा में लाना है, जो सदियों से वंचित और पिछड़े रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण का लाभ कुछ परिवारों तक सीमित होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण में वर्गीकरण की मांग की जा रही है, तो पहले ऐसे नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देकर सामान्य सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहने वाले लोग अपने परिवार और करीबियों को राजनीतिक लाभ दिला रहे हैं।

लक्ष्मण मांझी ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने पैदल मार्च कर पुतला दहन किया है। उन्होंने दावा किया कि समाज अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है और किसी भी तरह के राजनीतिक बंटवारे को स्वीकार नहीं करेगा।


उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष कुमार सुमन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें डर है कि कहीं उनके खिलाफ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।





बाइट : लक्ष्मण मांझी ,जन सुराज नेता
📲Get App