🔥 TRENDING India and Malaysia launch 6th HARIMAU... Bumrah Dismisses Tom Latham with Peach... Fact Check: AI-Edited Video Falsely Li... ‘Everybody’s from the village, Shanaya... India's Hidden Water Cost in Agricultu... EPFO Greenlights Self-Withdrawals Plan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आरा में युवक को गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 07:17 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपली बांध के समीप अपराधियों ने युवक को मारी गोली इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने खादिरकर हवलदार पुत्र समेत दो को गोली मार दी। जिसमें हवलदार पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वही साथ रहा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक को चार गोली मारी गई है। जिसमें दो गोली उसके सिर के पिछले हिस्से एवं दो गोली पीठ पर लगी है। जबकि जख्मी युवक को दो गोली मारी गई है। एक गोली उसके पीठ में एवं दूसरी गोली कमर के निचले हिस्से पर लगी है। वही अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना, डीआईयू एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वही एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य को इकट्ठा किया गया। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। उधर सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी सह हवलदार हरेंद्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के मजावा जयनगर मोहल्ले में अपने मकान में रहता था। जबकि जख्मी दधोबहा थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी रामावतार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह है। दोनों दोस्त बताया जा रहे हैं।
📲Get App