🔥 ट्रेंडिंग પૂરી-ગાંધીધામ એક્સપ્રેસમાં ૪.૩૫ લાખના... गोअन नेता रेगिनाल्डो ने यूएस में हिरास... कांग्रेस ने कहा बीजेपी‑आरएसएस ने संविध... सरकारी विभाग की नेम प्लेट वाली स्कॉर्प... नागालैंड कांग्रेस ने चुनाव विभाग से SI... हॉर्नबिल महोत्सव में मेहमान पंजीकरण के...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

आरा अरवल मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार कि हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 27 नव. 2026, 06:05 PM 👁 27
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा अरवल मुख्य मार्ग पर आरा जिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के पास एक तेज रफ्तार सिलेंडर लदे ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को मारा धक्का । जिससे उसकी मौत हो गई

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के समय अनियंत्रित गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर जयनगर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी स्व. सदानंद सिंह के 43 वर्षीय पुत्र विक्रमा सिंह है। वह पेशे से मजदूर थे।
📲Get App