🔥 TRENDING Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in... Punjab Health Dept Issues Hygiene Guid...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आनन्द भवन मे ं मनोहर कंवर महाराज का संयम महोत्सव धूमधाम से मनाया

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 16 Nov 2026, 09:00 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | चातुर्मासार्थ आनन्द भवन में विराजित पोरवाल चंद्रिका मनोहर कंवर महाराज का 67 वां दीक्षा दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने महाराज के संयम जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुमेरगंजमंडी, मांडलगढ़, उदयपुर, बेगू, भीलवाड़ा, बनेड़ा, कोटा सहित आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में साध्वी ऐश्वर्या प्रभा और ज्योतिप्रभा ने 93 वर्षीय साध्वी के 67 वर्षीय उत्कृष्ट संयमी जीवन का वर्णन करते हुए बताया कि पावडेरा जैस े छोटे से गांव मे ं जन्म लेकर अहिंसा गौरवमणि यशकंवर महाराज के सानिध्य मे ं दीक्षा लेकर पोरवाल समाज और सवाई माधोपुर का नाम रोशन किया, जो जिनशासन की महत्ती प्रभावना कर रही हैं। इस दौरान रमेश ने गुरु मैया के जन्म से लेकर संयम की यात्रा को एक भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया। सुशील सुराणा, नवरत्न बाफना, प्रकाश चौधरी, महावीर बोहरा ने गुरु मैया के संयम जीवन पर प्रकाश डाला। उनके क्षेत्र मे ं हुए इनके चातुर्मास काल मे ं हुए तप-त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन को याद दिलाया। मंच संचालन संघ मंत्री पदम जैन ने किया।
📲Get App