🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam... Four Beach Shacks Destroyed in Calangu...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आमेट उपखंड आमेट उपखंड पर आज करवा चौथ को लेकर बाजारों में चहल-पहल

✍️ Reporter: Prabhu Lal Gurjar 🗓 28 Oct 2026, 06:52 PM 👁 102
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुर्जर आमेट उपखंड आमेट उपखंड पर आज करवा चौथ को लेकर बाजारों में चहल-पहल

प्रभु गुर्जर आमेट उपखंड

आमेट उपखंड पर आज करवा चौथ को लेकर बाजारों में चहल-पहल है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ पर्व की तैयारियां कर रही हैं। चूड़ी, साड़ी, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है।

करवा चौथ पर सुहागिनें निर्जला व्रत रखेंगी और शाम को सोलह श्रृंगार करेंगी। वे भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय और अन्य देवी-देवताओं की पूजा करेंगी। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी।

आमेट में तीन दर्जन से ज्यादा कॉस्मेटिक दुकानें हैं। करवा चौथ के चलते इन दुकानों के साथ चूड़ी और साड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ी है।

दुकानदारों को पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों में उत्साह है।
📲Get App