🔥 TRENDING Punjab Faces Rising Pattern of Fatal I... Bank of Punjab clinches global SME fin... देवघराच्या खिडकीतून घुसून ४७ लाखांचा ऐ... Bank of Punjab Issues 523.56 Million S... Assam Launches Applications for MSME E... Assam CM Announces Delhi Hazarika Even...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आगरा में यातायात पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक, सड़क सुरक्षा के बताए नियम।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 02:01 PM 👁 77
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का संदेश, परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील।

आगरा। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित यातायात माह (नवम्बर-2026) के अंतर्गत आगरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को यातायात पुलिस आगरा द्वारा सिटी कान्वेंट स्कूल, आगरा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अनमोल जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं परिजनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
आगरा पुलिस का उद्देश्य यातायात माह के माध्यम से नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
📲Get App