🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आगामी चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी सदर ने थाना सदर बाजार में पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 05:57 AM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चुनाव से पहले पुलिस की बढ़ी सतर्कता, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर; रात में गश्त और सत्यापन अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश।

आगरा, उत्तर प्रदेश। आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमीषा ने थाना सदर बाजार में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसीपी सदर ने क्षेत्र के आपराधिक व्यक्तियों का सत्यापन करने, शस्त्र लाइसेंसों की जांच सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
📲Get App