🔥 TRENDING West Bengal CM to seek PM's approval f... Anant Singh's Grand Feast Descends int... Bank of Maharashtra shares rise 2.35%... Bihar Wedding Garners Global Attention... Parliament Session to Begin on Novembe... Arabian Petroleum Ltd Announces Half-Y...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

8 ग्राम स्मैक के मामले में आरोपी को 7 साल की सजा, 70 हजार जुर्माना लगाया

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Nov 2026, 07:20 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
8 ग्राम स्मैक की जब्ती के करीब चार साल बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला गुरुवार को विशिष्ट न्यायाधीश स्वापक औषध ि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम प्रकरण करौली के न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने

सुनाया।

लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता रीतेश सारस्वत ने बताया कि 8 सितंबर 2022 को कोतवाली थाना पुलिस के उपनिरीक्षक संपत सिंह गश्त पर थे। इस दौरान सिद्धार्थ सिटी करौली में आरोपी राजाराम निवासी बांजना थाना सपोटरा के कब्जे से 8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 11 गवाह पेश किए गए। इसके अलावा 32 दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए।
📲Get App