🔥 ट्रेंडिंग कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती नदी में डूब... केकड़ी जिला अस्पताल में 3 घंटे की देरी... निखिता डूडी ने बीकानेर कांग्रेस सीट पर... हरदोई में सरकारी कार्यक्रम में लैपटॉप... एटा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो लोग... डॉ. सुब्रत घोष द्वारा रामपुरहाट के आरआ...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

75 साल कि उम्र 5मोदी बने प्रधानमंत्री अब योगी को मिलनी चाहिए देश कि कमान

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 नव. 2026, 05:05 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

75 साल की उम्र में मोदी बने प्रधानमंत्री, अब योगी को मिलनी चाहिए देश की कमान: नारायण गिरी महाराज

गयाजी पहुंचे जूना अखाड़ा के श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठाई मांग, यूपी सरकार के विकास कार्यों की जमकर की तारीफ

गया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। यह मांग गया पहुंचे जूना अखाड़ा के दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री पद संभाला, जबकि उन्होंने ही 75 वर्ष के बाद बदलाव की बात कही थी। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ को देश की जिम्मेदारी सौंपने का अवसर मिलना चाहिए।

गया में प्रेस वार्ता के दौरान नारायण गिरी महाराज ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में तेजी से बदलाव आया है और कई ऐसे काम हुए हैं, जो पहले नहीं हो पा रहे थे। यदि योगी आदित्यनाथ को देश की कमान मिलती है, तो भारत में विकास और तेजी से होगा।

हरिद्वार कुंभ को लेकर भी दी जानकारी

नारायण गिरी महाराज ने हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बताया कि कुंभ में बिहार से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुंभ को लेकर नगर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 1 दिसंबर को भूमि पूजन होगा, जबकि 6 मार्च, 8 मार्च और 14 मार्च को अमृत स्नान की तिथियां निर्धारित हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बदलाव की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का मामला है और पार्टी ही इस पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि संत समाज राजनीति नहीं करता, मंदिरों की सेवा करता है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अब उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने का अवसर मिलना चाहिए।

बाइट श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, दूधेश्वर पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा
📲Get App