🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

75 साल के बुजुर्ग को 30 वर्षीय युवती से हुआ प्यार, दोनों ने की सगाई; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 18 Oct 2026, 10:46 AM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

75 साल के बुजुर्ग को 30 वर्षीय युवती से हुआ प्यार, दोनों ने की सगाई; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

औरैया में 45 साल उम्र के अंतर वाले रिश्ते की चर्चा, सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना राजपूत की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है। जानकारी के अनुसार, रीना बुजुर्ग रामसुघर की बेटी की सहेली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक सप्ताह पहले सगाई कर ली थी।
इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज
रामसुघर और रीना की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस रिश्ते को लोकप्रियता और व्यूज हासिल करने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि प्यार में उम्र का अंतर मायने नहीं रखता।
उम्र के अंतर को लेकर छिड़ी बहस
इस रिश्ते ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग दोनों के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद और आपसी सहमति का मामला मान रहे हैं। फिलहाल, इस अनोखी सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है।
📲Get App