🔥 ट्रेंडिंग टेलर स्विफ्ट ने 13 साल के बाद CMA अवॉर... Storyboard18 ने कॉमेडियन-नेतृत्व वाले... एफटीआईआई प्रोफेसर ने युवा फिल्म निर्मा... पॉपटलाल सरग्रा ने मोकलसर में 15वीं बार... एसवीसी ने आगामी तेलुगु फिल्म के लिए नि... गुजरात पुलिस ने 2026 के लिए 3,000 लोकर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

5.59 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.10 लाख कीमत

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 19 नव. 2026, 11:16 AM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से 5.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

17 नवंबर को सदर थाना प्रभारी यदुवीर सिंह पुलिस टीम

के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान भिंडपुरा के हार के पास दो युवक मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करते मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 5.59 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियो ं की पहचान जमनालाल उर्फ जप्पी निवासी खेड़ी शीश, थाना सदर हिण्डौन और रूपकेश उर्फ पिंटू निवासी कमालपुरा, थाना बालघाट के रूप मे ं हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी

जब्त की है।
📲Get App