🔥 TRENDING Nicholls and Phillips Drive NZ Recover... Nine Indian Athletes, Lovlina, Sooryav... Samaira Sandhu Shines in Stunning New... Filmibeat unveils official photos and... Filmibeat publishes Akash Kapoor’s pro... New Song 'Maarivil Chirake' from Film...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

5.59 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.10 लाख कीमत

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 19 Nov 2026, 11:16 AM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से 5.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

17 नवंबर को सदर थाना प्रभारी यदुवीर सिंह पुलिस टीम

के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान भिंडपुरा के हार के पास दो युवक मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करते मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 5.59 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियो ं की पहचान जमनालाल उर्फ जप्पी निवासी खेड़ी शीश, थाना सदर हिण्डौन और रूपकेश उर्फ पिंटू निवासी कमालपुरा, थाना बालघाट के रूप मे ं हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी

जब्त की है।
📲Get App