🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

51वीं नर्मदा पंचकोशी यात्रा आज से ममलेश्वर से शुरू; एसपी ने मार्ग व घाटों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 20 Nov 2026, 07:06 AM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
51वीं नर्मदा पंचकोशी यात्रा आज से ममलेश्वर से शुरू; एसपी ने मार्ग व घाटों का किया निरीक्षण
बड़वाह/ मां नर्मदा के प्रति अटूट आस्था की प्रतीक 51वीं धार्मिक ओंकारेश्वर त्रिपुरी मानधाता नर्मदा लघु पंचकोशी परिक्रमा आज कार्तिक शुक्ल एकादशी, शुक्रवार 20 नवंबर से विधिवत प्रारंभ हो रही है। वर्ष 1975 से निरंतर आयोजित हो रही इस 5 दिवसीय पदयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब 75 किलोमीटर लंबी यह यात्रा मंगलवार, 24 नवंबर (कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा) को ओंकारेश्वर में संपन्न होगी।
एसपी रविन्द्र वर्मा ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और नर्मदा नदी के घाटों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण श्रीमती शकुन्तला रुहल, एसडीओपी बड़वाह श्री मुकेश इजारदार, थाना प्रभारी बड़वाह व सनावद तथा रक्षित निरीक्षक यातायात बड़वाह मौजूद रहे।
प्रशासन की प्रमुख तैयारियां और व्यवस्थाएं:
• घाटों पर सुरक्षा: टोकसर से सेमरला के बीच नाव से नदी पार कराने के दौरान सुरक्षा नियमों के कड़े पालन के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग व घाटों पर गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
• स्वास्थ्य व मार्ग सुविधा: ग्राम पंचायतों द्वारा मार्ग पर सफाई, मुरम और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। साथ ही मेडिकल कैंप और चलित एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
• भंडारे व प्रसादी: संतों के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूरे मार्ग में निशुल्क प्रसादी भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा का 5 दिवसीय प्रमुख पड़ाव:
• पहला दिन 20 नवंबर: ओंकारेश्वर में मां नर्मदा और ममलेश्वर महादेव पूजन के बाद यात्रा शुरू होगी। यात्री अंजरूद होते हुए सनावद पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
• दूसरा दिन 21 नवंबर: सनावद से प्रस्थान कर यात्री बडूद में दोपहर विश्राम के बाद शाम को नर्मदा तट स्थित टोकसर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
• तीसरा दिन 22 नवंबर: टोकसर घाट से नाव द्वारा नर्मदा पार कर सेमरला में विमलेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्रा बड़वाह पहुंचेगी, जहां नागेश्वर मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम होगा।
• चौथा दिन 23 नवंबर: बड़वाह से रवाना होकर नर्मदा किनारे के आश्रमों के दर्शन करते हुए यात्री महोदरी मार्ग से सिद्धवरकूट पहुंचकर विश्राम करेंगे।
• पांचवां दिन 24 नवंबर: सिद्धवरकूट से ओंकारेश्वर बांध के रास्ते यात्री पुनः ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां ओंकार पर्वत की परिक्रमा व ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा।
📲Get App