🔥 TRENDING Manipur Dairy Wins Global Award for Wo... Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

5 नवंबर को मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 02 Nov 2026, 03:26 PM 👁 184
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, सार्वजनिक महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे आयोजित होगा समारोह; राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से की भारी संख्या में पहुंचने की अपील

जौनपुर।मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठने जा रहा है। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 5 नवंबर 2026 को मुंगरा बादशाहपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि शिलान्यास समारोह का आयोजन गुरुवार को सुबह 10 बजे सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगरा बादशाहपुर के परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि बाईपास के निर्माण से मुंगरा बादशाहपुर में लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ ही आवागमन सुगम होगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
वहीं, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर बाईपास क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग रही है। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और व्यापार एवं विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की तरक्की और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सीमा द्विवेदी ने क्षेत्र की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। 5 नवंबर को सार्वजनिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में माताओं, बहनों, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं और सभी सम्मानित नागरिकों से भारी संख्या में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करने तथा इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया।
📲Get App