🔥 TRENDING Kerala Murder Accused Returned to Indi... Man Linked to Bishnoi Gang Wanted in 2... Assam Road Accident Claims Lives of Tw... Gadkari Urges Zero-Accident Roads Acro... Gadkari Urges Zero Road Deaths, Emphas... Hannah Lillith Assadi's 'Paradiso 17'...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

25 साल से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Nov 2026, 02:41 PM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड के कई गांव में बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं । ग्रामीणों ने डी एम से मिलकर लगाई गुहार

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

25 साल से सड़क का इंतजार, ग्रामीणों ने दूसरी बार डीएम से लगाई गुहार लखीसराय।जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र में आज भी कई गांवों के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताजा मामला अबगिल रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 का है, जहां पिछले 25 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण दूसरी बार जिला समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाने की बात कही है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है।सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे ये ग्रामीण किसी बड़ी सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने वार्ड में आवागमन के लिए एक अदद सड़क चाहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 25 वर्षों से वार्ड संख्या-2 में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब किसी महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाना हो या स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए घर से बाहर निकलना पड़े। खराब रास्ते के कारण मरीजों और छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीण दूसरी बार जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी पीड़ा रखी।
📲Get App