🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

25 लाख रुपए एकत्रित कर सम्मानपूर्वक भेंट किए। चिड़ी देवी को चुनाव में 1155 वोट मिले, जबकि विजेता गिरिजा सान्दू को 1317 वोट हासिल हुए।

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 26 Oct 2026, 01:19 AM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हार गईं चुनाव, लेकिन जीत लिया पूरे गांव का दिल! गांव ने भेंट किए 25 लाख रुपए

हार गईं चुनाव, लेकिन जीत लिया पूरे गांव का दिल! गांव ने भेंट किए 25 लाख रुपए

राजस्थान के नागौर जिले के भदौरा ग्राम पंचायत में इंसानियत, सम्मान और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ❤️

सरपंच चुनाव में हार का सामना करने वाली 45 वर्षीय चिड़ी देवी को ग्रामीणों ने 25 लाख रुपए एकत्रित कर सम्मानपूर्वक भेंट किए। चिड़ी देवी को चुनाव में 1155 वोट मिले, जबकि विजेता गिरिजा सान्दू को 1317 वोट हासिल हुए।

चुनाव में हार के बाद ग्रामीणों ने सभा आयोजित कर राशि जुटाई और गाड़ियों के काफिले के साथ चिड़ी देवी के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। 🌹

चिड़ी देवी के पति हेमाराम राव ने कहा कि ग्रामीणों के इस प्यार और अपनापन ने हार के मलाल को गर्व और खुशी में बदल दिया।

सच है, चुनाव में कोई जीतता है तो कोई हारता है, लेकिन दिलों में जगह बनाने वाला ही असली विजेता होता है। ❤️

ऐसी मिसाल समाज को जोड़ने का काम करती है।

आप भी इस अनूठे भाईचारे को सलाम करते हैं तो कमेंट में राम-राम जरूर लिखें।
📲Get App