🔥 TRENDING દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

24 नवंबर को जदयू मनाएगा सुशासन दिवस, नीतीश कुमार ने संभाली तैयारियों की कमान; संजय झा और उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश.......

✍️ Reporter: TARUN KUMAR 🗓 09 Nov 2026, 11:10 PM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

24 नवंबर को जदयू मनाएगा सुशासन दिवस, नीतीश कुमार ने संभाली तैयारियों की कमान; संजय झा और उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश.......

24 नवंबर को जदयू मनाएगा सुशासन दिवस, नीतीश कुमार ने संभाली तैयारियों की कमान; संजय झा और उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश.......
*************
पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आगामी 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद तैयारियों की समीक्षा में सक्रिय हैं। सोमवार को उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी की योजना है कि 24 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान हुए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाए।
पंचायत से जिला स्तर तक चलेगा कार्यक्रम
जदयू की ओर से तैयार कार्यक्रम के अनुसार, 17 से 19 नवंबर तक पंचायत और वार्ड स्तर पर ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 से 22 नवंबर तक प्रखंड और सेक्टर स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी। वहीं, 24 नवंबर को सभी जिलों में मुख्य रूप से ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने और उनके अनुभवों को वीडियो संदेश के माध्यम से साझा करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
संजय झा बोले- नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में बिहार की तस्वीर बदली
बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार के करीब दो दशक के कार्यकाल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद बिहार की छवि और विकास की दिशा में बदलाव आया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं और उनके लाभार्थियों तक पहुंचे बदलाव को जनता के सामने रखा जाए।
संजय झा ने साइकिल योजना, जीविका योजना और उद्यमी योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए इनके लाभार्थियों के अनुभव जुटाने और वीडियो तैयार करने पर जोर दिया।
उमेश कुशवाहा बोले- हर वर्ग तक पहुंचा विकास का लाभ
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 24 नवंबर की तारीख को बिहार के राजनीतिक इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी। उनके मुताबिक, पिछले दो दशकों में समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत, वार्ड और गांव स्तर पर लोगों से संपर्क करने तथा योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की।
लेशी सिंह को मिली आयोजन की जिम्मेदारी
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी स्तर पर जिला कार्यक्रम प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी तैयारी में लगाया गया है।
जदयू का कहना है कि ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ के माध्यम से पिछले दो दशकों के शासनकाल, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। अब पार्टी संगठन का ध्यान 24 नवंबर को होने वाले राज्यव्यापी आयोजन की तैयारियों पर है।
रिपोर्ट: संवाददाता, पटना।
📲Get App