🔥 TRENDING આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... Sharad Kapoor Shares Support from Shah... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... Bollywood Hungama Explores the Art of... Karan Johar Recounts Kareena Kapoor Kh... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

22 नवंबर को प्राणमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली आगमन कि तैयारी जोर शोर से

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 04:08 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

22 नवंबर को प्राणमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली आगमन कि तैयारी जोर शोर से चल रही है। उनके आगमन को लेकर दिन रात काम चल रहा है

वैशाली से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वैशाली आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री जाफरपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर दिन रात काम चल रहा है। मंच, पंडाल, सड़क, सुरक्षा और पार्किंग समेत सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में प्रशासन और एजेंसियां जुटी हुई हैं।
मोदी जी जिस जगह आ रहे हैं, वहां सैकड़ों किसानों की जमीन इलेक्ट्रॉनिक औद्योगिक क्षेत्र के लिए गई है। किसी किसान का चार-पांच कट्ठा तो किसी का कई बीघा जमीन इसमें शामिल है।
जमीन दाता किसान इस बात से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी जमीन बेकार नहीं गई है, बल्कि वैशाली के विकास के काम आएगी। किसानों के अनुसार, जाफरपट्टी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक औद्योगिक क्षेत्र बनने से औद्योगिक विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।
किसानों को उम्मीद है कि यहां उद्योग लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, क्षेत्र में व्यापार बढ़ेगा और वैशाली की पहचान देश के औद्योगिक नक्शे पर उभरेगी। यही वजह है कि जमीन देने के बावजूद किसानों में नाराजगी नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह का माहौल है।
वाइट-ग्रामीण
📲Get App