🔥 TRENDING BJP aims for clean sweep in Udaipur mu... Cyclone Akvan to Bring Three Days of R... Vanghmun Village Council and Bargul Gr... Himachal Pradesh CM reports over 1,300... Himachal Pradesh Minister’s Op Sindoor... Opposition MPs clash in Himachal Assem...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

20साल बेमिसाल कार्यक्रम का समापन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Oct 2026, 02:51 PM 👁 87
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में आयोजित 20 साल बेमिसाल प्रदर्शनी का हुआ समापन नीतीश कुमार के कार्यकाल कि उपलब्धियां प्रदर्शित

गय्यजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का समापन, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां प्रदर्शित



गया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की गया जिला इकाई की ओर से केदारनाथ मार्केट परिसर में आयोजित ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का समापन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था। प्रदर्शनी के माध्यम से बिहार में उनके 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक चंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना था। गया के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया। समापन समारोह में आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने कहा कि प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खासकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना की और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने की पहल को सराहा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और एकजुटता इस आयोजन की सफलता का प्रमुख आधार रही। समारोह में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

1.बाइट : चंदन कुमार सिंह, कार्यक्रम के संयोजक
📲Get App