🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

2 नवंबर की रैली को सफल बनाने में जुटी तमाड़ मंडल भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 Oct 2026, 08:42 PM 👁 348
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान

तमाड़ प्रतिनिधि। तमाड़ मंडल भाजपा की बैठक गुरुवार, 29 अक्टूबर को कामधेनु ढाबा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 नवंबर को रांची में प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक व्यापक जनसंपर्क करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।बैठक प्रभारी रंजीत लाहेरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली की सफलता के लिए संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं को समय पर सूचना देना आवश्यक है। उन्होंने बूथ से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा 2 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर रैली में भाग लेने की अपील की।वहीं, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने तथा लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों का मुकाबला संगठन की सामूहिक एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से किया जाना चाहिए।लक्ष्मण सिंह मुंडा ने 2 नवंबर की रैली को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन की ताकत का प्रदर्शन होगा।बैठक में मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महामंत्री विवेक गुप्ता, बैठक प्रभारी रंजीत लाहेरी, मंडल प्रभारी धीरेन महतो, पूर्व जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मुंडा, मंडल महामंत्री भारती कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन साहू, उपाध्यक्ष उदय महतो, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, राज मिर्धा, बड़का मिर्धा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का संचालन विवेक गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंदन साहू ने दिया।
📲Get App