🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લાના સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ... Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

2. अहिवारा प्रीमियर लीग (एपीएल) का आगाज 16 से, देशभर की 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 13 Nov 2026, 09:39 AM 👁 98
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नंदिनी अहिवारा (दुर्ग)।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए नंदिनी अहिवारा में अहिवारा प्रीमियर लीग (एपीएल) के सातवें संस्करण का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक किया जाएगा। इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
टूर्नामेंट में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपये, द्वितीय 3 लाख रुपये, तृतीय 75 हजार रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में अहिवारा सुपर किंग, टारगेट 11, लायन बॉयज, विध्वंसक 11 राजनांदगांव, त्रिनेत्र स्ट्राइकर्स बालोद, शिवा 11 रायपुर, बीएच शौर्य 11 रायपुर, चक दे बॉयज बिलासपुर, नव्या ओम 11 लोरमी, आरके पैंथर दुर्ग, मोक्ष मारुति 11 भिलाई, ट्रिपल ए स्ट्राइकर्स भिलाई, राइजिंग स्टार बेमेतरा, अमर 11 बेमेतरा, वीएस 11 भिलाई और रॉयल वॉरियर्स जामुल-अहिवारा की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
📲Get App