🔥 TRENDING Sitharaman Leads 8th Labour & Employme... CEOs Urged to Champion Sustainability... India to Boost EV Charging Funds if Cu... Congress appoints three Madhya Pradesh... Five injured as Artega car hits tomato... Pregnant Woman Dies at JK LON Hospital...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

19 नवंबर को बेसिक शिक्षा विभाग की होगी समीक्षा बैठक, शिक्षकों की पदोन्नति समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 08:14 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

KGBV और ICT सुविधा वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की प्रगति पर भी होगी चर्चा, अपर मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश पर आयोजित होगी बैठक।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी पत्र दिनांक 12 नवंबर 2026 के क्रम में आगामी 19 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे समीक्षा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की पदोन्नति से संबंधित लंबित एवं अन्य प्रकरणों पर विचार-विमर्श करना है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं उन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, जहां स्मार्ट क्लास और ICT की सुविधा उपलब्ध है, ज्ञान अकादमी के माध्यम से शिक्षण कार्य कराए जाने की व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा जोर बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामलों के साथ-साथ तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है। स्मार्ट क्लास एवं ICT सुविधाओं का प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
📲Get App