🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता मेट्रो: सेक्टर व लिंक के 4.5 क... कोच्ची बेहर में गिरफ्तार हुआ बांग्लादे... महाराष्ट्र की महिला ने 25,000 रुपये के... यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प... उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य: विभ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

17 नवंबर की नीलामी पर टिकी किसानों की निगाहें, बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन ने दिया हरसंभव प्रयास का भरोसा

✍️ रिपोर्टर: Jeetesh Singh 🗓 12 नव. 2026, 08:38 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

17 नवंबर की नीलामी पर टिकी किसानों की निगाहें, बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन ने दिया हरसंभव प्रयास का भरोसा

केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर नीड 24 न्यूज ने आज दोपहर उपजिलाधिकारी बहेड़ी श्री गोपाल शर्मा से मुलाकात कर किसानों के बकाया भुगतान, मिल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और 17 नवंबर को प्रस्तावित नीलामी के संबंध में जानकारी ली।

उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि किसानों को उनका बकाया भुगतान दिलाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। मिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रस्तावित नीलामी की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

वहीं, पिछली बार नीलामी की तारीख टलने के अनुभव को देखते हुए किसानों के मन में इस बार भी आशंका बनी हुई है। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे किसानों की निगाहें अब 17 नवंबर की प्रस्तावित नीलामी पर टिकी हैं।

किसानों को उम्मीद है कि इस बार नीलामी निर्धारित तिथि पर संपन्न होगी और उनके बकाया भुगतान का रास्ता साफ होगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीलामी से कितनी धनराशि प्राप्त होगी और किसानों के खातों में बकाया भुगतान कब तक पहुंचेगा।
📲Get App