🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

16 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट! तूफान और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी!

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 Oct 2026, 11:00 AM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवा

16 राज्यों में मौसम का बड़ा अलर्ट! तूफान और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी!
देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
दूसरी ओर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
⚠️ सावधान रहें! खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
📢 मौसम से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें
📲Get App