🔥 ट्रेंडिंग एसजीपीसी का जनरल इजलास अरदास से शुरू हरजिंदर सिंह धामी को सर्वसम्मति से अध्... विकसित भारत-जी राम जी योजना पर जिला स्... हांसपुर के वार्ड 6 में 10-12 फीट गहरे... डोजा कैट ने जताई नाराज़गी: GTA VI में... सागर वर्मा ने नेटफ्लिक्स की 'मिसमैच्ड'...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

15 दिन काम के बाद मजदूरी नहीं मिलने पर 33 मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 17 अक्टू. 2026, 01:02 PM 👁 107
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। फसल कटाई के लिए पांच जिलों से आए 33 मजदूरों ने मजदूरी के पैसे ना देने का आरोप लगाया है। भुगतान नहीं मिलने पर मजदूर अपने बच्चों और सामान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और श्रम विभाग में शिकायत की। मजदूरों के अनुसार, 15 दिन पहले वे सतना, मैहर, सीधी, रीवा और शहडोल से फसल कटाई के लिए अशोकनगर आए थे। यहां जोलन गांव निवासी गोलू जाट उन्हें पिपरई से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर अपने गांव ले गया था। मजदूरी 450 रुपए प्रतिदिन और आने-जाने के खर्च के 400 रुपए तय हुए थे। शुरुआत में केवल 2 हजार रुपए दिए गए। मजदूरों का आरोप है कि 15 दिन काम कराने के बाद भी पूरी मजदूरी नहीं दी गई। पैसे मांगने पर उन्हें धमकाया गया और गाली-गलौज की गई। इसके बाद वे अपने बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वे करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचे और श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित किसान से बात की गई है। किसान ने मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
📲Get App