🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

108 संजीवनी एक्सप्रेस कर्मचारियों का अल्टीमेटम: बकाया वेतन व ग्रेच्युटी न मिलने पर 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 19 Oct 2026, 09:24 PM 👁 175
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सूरजपुर / रायपुर:छत्तीसगढ़ में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा में पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों का सब्र अब टूट चुका है। लंबे समय से लंबित वेतन और ग्रेच्युटी राशि का भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन और घेराव की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश 108 102 कर्मचारी संघ (संबद्ध- भारतीय मजदूर संघ) ने इस संबंध में कंपनी 'जय अंबे इमरजेंसी सर्विस' के प्रबंध निदेशक/निदेशक को औपचारिक ज्ञापन पत्र सौंपा है। 
लगभग 5 महीने से अटका है भुगतान
कर्मचारी संघ के अनुसार, वर्ष 2019 से राज्य में 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जय अंबे इमरजेंसी सर्विस द्वारा किया जा रहा था। अप्रैल 2026 से इस सेवा का संचालन नई कंपनी द्वारा शुरू किया गया है। 
कर्मचारियों का आरोप है कि लगभग 5 महीने बीत जाने के बाद भी पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को उनके बकाया वेतन और ग्रेच्युटी का फाइनल सेटलमेंट नहीं किया गया है। 
कंपनी का केवल आश्वासनों का दौर
संघ ने ज्ञापन में पूरी समयसारिणी (Timeline) का उल्लेख करते हुए बताया है कि भुगतान के लिए कर्मचारियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले: 
5 अप्रैल 2026: जिले के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने 1 माह के भीतर सेटलमेंट का आश्वासन दिया। 
5 मई 2026: कंपनी कार्यालय में बातचीत करने पर "गवर्नमेंट से पैसा नहीं मिला है" का हवाला देकर जल्द सेटलमेंट का भरोसा दिया गया। 
7 जून 2026: कंपनी कार्यालय में पुनः चर्चा की गई। 
20 जुलाई 2026: कंपनी के डायरेक्टर से वार्ता हुई, जिन्होंने फिर सरकार से भुगतान न मिलने की बात कही और 4-5 दिनों के भीतर सेटलमेंट का वादा किया। 
बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक राशि का निपटान नहीं हो सका है। 
'न्यू वेज कोड' का दिया हवाला
कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार के नियमों का संदर्भ देते हुए कहा है कि अप्रैल 2026 से न्यू वेज कोड बिल लागू है। इस नियम के तहत, सेवा समाप्ति के पश्चात नियोक्ता (कंपनी) को 48 घंटे के भीतर वेतन एवं ग्रेच्युटी का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट करना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। 
23 अगस्त 2026 तक का अल्टीमेटम
संघ ने कंपनी को अंतिम समय देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि 23 अगस्त 2026 तक सभी कर्मचारियों के लंबित वेतन एवं ग्रेच्युटी राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो कर्मचारी संघ जय अंबे एम्बुलेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय—तेलीबांधा एटीएम चौक, ग्लोबल टावर, अवंती विहार, शंकर नगर, रायपुर—के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। 
उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों को भेजी गई प्रतिलिपि
मांग पत्र की प्रतियां राज्य के प्रशासनिक और शासन स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों को भी भेजी गई हैं: 
1. जिलाधिकारी, जिला रायपुर 
2. पुलिस कमिश्नर, रायपुर 
3. माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 
4. माननीय गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 
5. माननीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 
6. माननीय श्रम मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 
7. स्वास्थ्य संचालक, नवा रायपुर 
8. डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ 
9. राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, नई दिल्ली 
10. महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ 
पत्र क्रमांक: छत्तीसगढ़ प्रदेश/2026/15 
दिनांक: 20/08/2026 
जारीकर्ता: छत्तीसगढ़ प्रदेश 108 102 कर्मचारी संघ (राजेंद्र राठौर - अध्यक्ष, उपेंद्र सिंह - कार्यकारी अध्यक्ष, दिगंबर विश्वकर्मा - महामंत्री, विकास साहू - कोषाध्यक्ष)
📲Get App