🔥 TRENDING ଆସନ୍ତା ସୋମବାର ଯାଏଁ ଗୃହ ମୁଲତବୀ 57th IFFI Opens Today in Goa with Gran... Yogi Adityanath Challenges Akhilesh Ya... Election Commission Shifts Electoral R... GTA 6 finally launches in India after... Over 1,500 Runners to Promote Fitness...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

10 से करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी की रेत पर एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। आशंका

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 08:55 AM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच

बलिया: कहावत है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।’ मंगलवार की सुबह यूपी-बिहार सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।सेतु के पाया नंबर-10 से करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी की रेत पर एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्ची को सेतु से नीचे फेंक दिया था। गनीमत रही कि रेत पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।

मंगलवार सुबह मांझी निवासी विकास जयप्रभा सेतु से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह नीचे पहुंचे तो रेत पर एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। उन्होंने तत्काल मांझी पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस की मदद से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मांझी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की उम्र करीब दो से तीन दिन प्रतीत हो रही है। लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद रेत पर पड़े होने के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई।

फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई। नवजात को इस तरह बेसहारा छोड़ने की घटना से लोग दुखी हैं। वहीं, बच्ची की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले विकास और पुलिस की सराहना की जा रही है।

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को सेतु से नीचे किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, इसका पता लगाया जा रहा है।
📲Get App